+91-11-41631787
बचपन (कविता संग्रह)
Select any Chapter from
     
वे भी दिन थे ये भी दिन हैं
ISBN:

 


 

समय कैसे बदलता है

न तुम जानो न हम जानें

ईश्वर की ऐसी ही लीला है

चाहे कोई माने या न माने

वो भी दिन थें ये भी दिन हैं 

वो भी हम थे ये भी हम हैं

बदलने का अर्थ जिन्दगी है

जैसे युग बदलते हैं, 

वैसे हम भी बदलते हैं

किसी जमाने हम थे खिलौने

माता-पिता, 

दादा-दादी, 

नाना-नानी के

आज हम हैं माता-पिता, 

दादा-दादी, नाना-नानी

और खिलौने हैं हमारे बच्चे    

पोता - पोती, नातिन - नाती

वो भी दिन थें ये भी दिन है 

वो भी हम थे ये भी हम हैं

बचपन में खिलवाड़ करते

खेलते - कूदते कभी न थकते

आज वही हैं हम

उछल - कूद तो दूर रहा

कदम - कदम पे थकते हम

वो भी तन थे ये भी तन हैं

वो भी दिन थें ये भी दिन है 

वो भी हम थे ये भी हम हैं

कहां गया जवानी का जोश,

रहते थे हम सदा मदहोश

वो सजना - संवरना

बांहों में बांहें डाल

अपने सजना के साथ

लवर्ज लेन में घूमते थे हम

आज वही हैं हम

बुढ़ापे की ओर चल पड़े कदम

ताकत होती जाती है कम

चलते - फिरते फूलता है दम

वो भी दिन थें ये भी दिन है 

वो भी हम थे ये भी हम हैं

सारे युगों का मिला प्रसाद 

हमने ले लिया है उसका स्वाद

खट्ठे - मीठे तजुर्बों से 

भर लिए हैं हमने अपने हाथ

बचपन में हम करते थे

जवान होने का इन्तजार

आज कर रहे हैं बुढ़ापे के सफर

का अंत होने का इन्तजार

वो भी इन्तजार था 

यह भी इन्तजार है

वो भी दिन थें ये भी दिन है 

वो भी हम थे ये भी हम हैं

       
- स्वर्ण सहगल