+91-11-41631787
about us
 
 
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, हमारे प्राणों की भाषा है, हमारे दिल की पुकार है। उसे अपनाना हमारा धर्म है। इसे अपनाने से हमारी खुद की गरिमा बढ़ेगी। AUDIOHINDI.COM में लेखक अश्विनी कपूर द्वारा लिखी गई कई उत्कृष्ट रचनाएं हैं। साथ ही उनके ऑडियो वर्जन भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट का यही उद्देश्य है कि हिन्दी को सहेजे, संवारे और प्रसारित करें। निकट भविष्य में हमारा भरसक प्रयास रहेगा कि हिंदी के गण-मान्य लेखकों एंव उभरती प्रतिभाओं की रचनाओं का ऑडियों वर्जन इस वेबसाइट के माध्यम से प्रचारित किया जाए।
 
 
हिंदी हमें भावनात्मक एकता से जोड़ती है। यह विश्व में चीनी भाषा के बाद सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा ने अपना वर्तमान स्वरूप कई शताब्दियों के पश्चात हासिल किया है और बड़ी संख्या में बोलीगत विभिन्नताएं अब भी मौजूद है। हिंदी सिर्फ हिंदी है। इसका स्थान कोई विदेशी भाषा नहीं ले सकती। यह हमारे देश की एकता की कड़ी है। हमें इसका अभिमान है।