+91-11-41631787
नई सुबह
Select any Chapter from
     
नई सुबह (दो)
ISBN: 81-901611-13

 

 
 
आज का दिन एक संदेश लिए आया है वीणा के लिए| कितनी काली रातोके बाद एक नई सुबह आई है उसके जीवन में| कोई और होता तो यह सुबह उसे मदहोश कर देती, उसके जीवन की धङकने बढ चुकी होती पल-पल जैसे युग के समान बीतता महसूस होता और ढेर से सपनों केसाकार रुप की आंगन में आहट होती महसूस होती| यूँ लगता कि जीवन के नए अध्याय के साथ जैसे सब कुछ बदलने सा लगा है|
 
लेकिन वीणा के साथ ऐसा कुछ नही घट रहा था जैसे सब कुछ वह स्वयं नहीं बदलना चाह रही बल्कि उसकी नियति यही चाहती हैं| जैसे-जैसे वह अपने विवाह के लिए साङी को अपने बदन से लपेट रही थी, उसे अपने दिल की धङकन ङूबती महसूस हो रही थी| घबराहट से उसके माथे पर बार-बार पसीना आ रहा था और साङी बाँधते उसके हाथ बार-बार गलती कर रहे थे| एक मन था उसका जो कह रहा था चीख-चीख कर उसे - 'ये क्या करने जा रही हो वीणा तुम - तुमने कैसे यह सब करने को हाँ कह दी - क्या तुम भूल पाओगी अपने बीते दिन? क्या तुम भूल पाओगी देव की उस परछाई को जो तुम्हारे साथ चल रही है पिछ्ले दो वषो से? और क्या तुम भूल जाओगी वे दिन जो तुमने किसी और की चाह में - किसी और के लिए और दिन-रात अपनी खुशियो की दुआएँ माँगते बिताए थे - वीणा को कमरा घूमता महसूस हो रहा था| उसे लगा वह गिर जाएगी| अधलिपटी साङी के साथ ही वह पलंग पर बैठ गई और दोनो हाथों से उसने अपना माथा पकङ लिया| आँसू भर आए थे उसकी आंखो में| बीती बातें, बीतें दिन, उन दिनो की सब यादें रह-रहकर कचोटती हैं मन को| मन बोझिल हो चाहे, पर चुप नही रहता नए-नए चित्रअंकित करता है, मानस पटल पर| ऐसा ही वीणा के साथ हो रहा था|
 
तभी उसके कमरे का दरवाजा खुला| बड़ी बहन थी उसकी सुनीता| भीतर चली आई| वीणा को यूँ बैठे देखकर वह झट से आगे बढ़ी और बोली "ये क्या हो गया तुझे फिर से?" प्यार से उसने वीणा का चेहरा अपने हाथों में ले लिया |
 
"ऐसे रोते है क्या? अब तो तुझे खुश होना चाहिए| तेरे जीवन में खुशी की घड़ियाँ आने को है अब| अब बीते दिन तू भूल जा|"
 
वीणा ने सुनीता की आंखो में देखा, जैसे पूछना चाह रही हो --"बहन हो मेरी, जानती हो मेरे मन को| फिर कितनी सहजता से कह रही हो भूल जा सब| इतना सरल है क्या सब?" एक याद जो मेरी है, एक परछाई जो मेरे साथ है उसे एक क्षण में मै कैसे भुल जाउँ? मिट्टी की मूरत नहीं कोई कि जिसे पल में तोड़ कर कोई नई मूरत गढ़ने बैठ जाउँ|'
 
लेकिन वह कुछ कह ना पाई उसे| शब्द अब जैसे उसकी जुबान से जी चुराते थे| मन ही मन शब्द नये रूप रचते थे| चुप रहना अब उसे अच्छा लगता था| अपनी बातें मन में संजोकर रखना उसे अच्छा लगता था| वह कुछ बोली नही, बस आंसू पोंछ कर खड़ी हो गई और सुनीता की मदद से तैयार होने लगी| सुनीता थी कि बोले जा रही थी, "देख आज सब कितने खुश है --मै मम्मी-डैडी, प्रेम, गीता, सभी तो| मेरी तो कितने दिनो की मुराद जैसे पूरी हो गई है|"
 
लेकिन वीणा अब भी चुप थी और तैयार हो रही थी| कोई और देखता तो सोच भी नही सकता था कि आज सामने तैयार हो रही इस लङकी की शादी है|
 
तभी बाहर से प्रेम की आवाज आई -- "दीदी जल्दी करो| सभी लोग आ चुके हैं और पूजा शुरु होने को है|"
 
"बस, दो मिनट और प्रेम|" - जवाब सुनीता ने दिया|
 
साथ ही सुनीता ने वीणा के चेहरे पर हल्का-सा मेक-अप अपनी और से जोङना शुरु कर दिया|
 
दुल्हन ऐसी भी होती है, यह तो वीणा को देखकर ही विश्वास कर सकता था कोई| शादी कि रौनक जो दुल्हन के चेहरे पर होती है, वह कही भी नही झलक रही थी|
 
बाहर आँगन में हवन-कुन्ड रखा हुआ था| सामने शास्ञी जी बैठे हवन की तैयारी कर रहे थे| एक तरफ सभी आमन्ञित गण थे| कुल-आठ नौ| शेष थे घर के सदस्य - वीणा की मां निम्रला, पिता पन्नालाल, भाई प्रेम, बड़ी बहन सुनीता, छोटी बहन गीता, और वर अरुण, उसकी मां कलावती और एक मिञ सुनील| शादी जैसी कोई रौनक नहीं थी| सब कुछ साधारण था| हवन-कुन्ड देखकर लगता था घर में कोई यग्य होने जा रहाहै| हां, अरुण को देखने से लगता था कि उसकी शादी होनेजा रहीहै| उसने सिर परपारम्परिक पगड़ी पहन रखी थी और सेहरा बाँध रखा था, जिसे उसने पगड़ी के उपर लपेट रखा था|
 
तभी सुनीता के साथ वीणा ने प्रवेश किया|
 
"आओ, बेटी आओ |" - शास्ञी जी ने उसे देखकर मुस्कुराते हुए कहा| अरुण वीणा को देखकर खड़ा होने को हुआ कि शास्ञी जी ने कहा, "आप बैठे रहिए|" - फिर उन्होंने वीणा से कहा "यहां दूल्हे की बगल में बैठ जाओ बेटी|"
 
अरुण ने एक नजर वीणा को देखा फिर धीमे से अपने मिञ सुनील से कुछ कहा| उसकी सुनकर वह शास्त्रीजी से बोला - "शास्ञी जी, हवन से पहले जयमाला करवा दें तो अच्छा रहेगा|"
 
"हां, बेटा मैं वही कहने जा रहा था|" तब प्रेम जल्दी से भीतर गया और एक पैकेट ले आया| उसमें दो बड़े हार थे| शास्ञी जी ने सभी को खड़े हो जाने को कहा और पैकेट में से हार निकाल कर एक अरुण को थमा दिया और दूसरा सुनीता की तरफ बढ़ा दिया और कहा - "लो बेटी इसे कन्या को पकड़ा दो|" - सुनीता बड़ी प्रसन्न थी| मुस्कुराते हुए उसने हार लिया और वीणा को पकड़ाते हुए बोली - "लो वीणा!" - वीणा ने हार अपने हाथों में पकडा| वह बिल्कुल चुप थी| चेहरे पर उसके इस समय ऐसा कोई भाव नही था कि कोई समझ सकता कि उसके मन में कुछ विचार उथल-पुथल मचा रहे हैं| हां, जयमाला अपने हाथों में पकड़ कर उसने मुस्कुराने की कोशिश की| जिसमें वह सफल भी हुई| और ऐसा तो उसे न जाने कितनी बार करने का अभ्यास हो चुका था| पिछले कुछ वर्षो से वह सबके सामने मुस्कुराती ही तो रही थी| किसी को उसने तनिक भी महसूस न होने दिया था कि वह रोती भी है| अकेले में उसे संभालने वाला कोई नहीं होता था|
 
"अब बेटा पहले तुम कन्या को जयमाला पहनाओ" शास्ञी जी ने अरुण से कहा| अरुण ने मुस्कुरा कर वीणा को देखा फिर झट से उसे जयमाला पहना दी| सभी ने खुशी से तालियां बजाई| तब शास्ञी जी ने वीणा से कहा - "अब बेटी तुम इन्हें हार पहनाओ|" और वीणा ने शास्ञी जी के कहते ही अपने हाथ बढ़ाये और जरा-सी उचक कर अरुण को जयमाला पहना दी| सभी ने एक बारफिर जोर से तालियां बजाई| तब तक सामने कैमरा लिए खडेफोटोग्राफर ने जयमाला के उस द्रश्य की दो-तीन फोटो उतार ली थीं|
 
उसकेबाद मन्ञोच्चार के साथ हवन शुरु हो गया| अतिथि व घर के सभी सदस्य बड़ी तन्मयता से हवन देख रहे थे| सभी मन ही मन प्राथ्रना भी कर रहे थे| वीणा के शुभ विवाह की चाह सभी में थी| उसकी मंगलकामना करते हुए निर्मला देवी व पन्नालाल की आँखों में रह-रह कर आँसू उमड़ आते थे| दोनों की आँखों पर मोतियाबिन्द का आपरेशन होने के बाद मोटे-मोटे चश्मे चढ़े थे जिन्हें बार-बार उतारकर वह अपनी आँखें पोंछ रहे थे|
 
लगभग एक घटें में विवाह सम्पन्न हो गया| वीणा के जीवन में एक अध्याय और जुड़ गया| घर से एक बार फिर वीणा विदा होकर चली गई| सभी अतिथिभी चले गए| घर में अब निर्मला, पन्नालाल, सुनीता, प्रेम व गीता रह गए थे| सभी गुम-सुम थे| चुप्पी-सी व्याप्त थी घर के हर कोने में, जिसे भंग करते हुए सुनीता ने कहा, "चलो मम्मी अब वीणा का भी अपना घर बस गया| अब तो हमें भगवान से यही प्राथ्रना करनी चाहिए की वह फिर से खुश रहने लगे और अपने पीछे की सभी बातें भूल जाए|"
 
उसकी बातें सुनकर निर्मला ने अपनी आँखों से चश्मा उतारकर एक बार फिर उन्हें साफ किया, और बोली, "हां, अब यही सोच कर अपने मन को तसल्ली दे सकते हैं| वह कितनी खुश होगी यह तो समय ही बताएगा और खुश रहेगी, वह तभी जब देव को भूल जाएगी|"
 
"देव को भूल जाएगी समय के साथ यदि अरुण उसकी कसौटी पर खरा उतरा" - यह पन्नालाल के शब्द थे|
 
"मम्मी, हमारे लिए तो अब यही अच्छा होगा कि अब हम देव का नाम भूल जाएँ| कभी भावनाओं में बहकर आपने यदि उसका नाम वीणा के सामने लिया तो वह फिर से रोने लगेगी और इससे अरुण के मन में गाँठ पड़ सकती है|" सुनीता ने निर्मला देवी से यह कहा और प्रेम की और देखने लगी| जैसे उसकी स्वीक्रति चाहती हो अपने शब्दों के लिए| लेकिन प्रेम कुछ नही बोला| तब पन्नालाल को जैसे कुछ याद आया हो,वह प्रेम से बोला, "अरे, भाई एक काम करना प्रेम! वीणा की पुरानी एलबम और देव और उसकी फोटो सब मेरी अलमारी में रख देना|" जैसे सुनीता के शब्दों के प्रति पन्नालाल ने अपनी स्वीक्रति दे दी |"यह तो हमें पहले ही कर देना चाहिए था|" - निर्मला ने अपनी बात कही|
 
"मैं तो कहती हूँ उन सबको नष्ट कर देना चाहिए|" - सुनीताने अपनी राय दी| वह जैसे वीणा के अतीत के हर स्म्रति चिन्ह को मिटा देना चाह्ती थी|
 
"नहीं-नहीं, यह सब वीणा की चीजें हैं, वह जो चाहेगी वही होगा| मेरा तुम्हारा इनसे कोई मतलब नहीं|" - पन्नालाल ने सुनीता की बात को एकदम काट दिया|
 
सुनीताशुरु से ही दो टूक बात करती थी| उसकी बात का दूसरे किसी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी उसने कभी चिंता नही की| अपना सुख और अपने परिवार वालों कि मंगलकामना ही उसकी एकमाञ चाह थी, जिसे पूरा करने की वह शब्दों के माध्यम से सदा कोशिश करती थी| उसे अपने विचार सदा उचितलगते थे| इसलिए वह चुप नही रह सकी, फिर बोल उठी, "लेकिन इसमें हर्ज हीक्या है? वीणा के भले-बुरे काख्याल हमें भी तो रखना है|"
 
"हाँ, हमें उसकी हर बात का, उसकी हर भावना का ख्याल रखना है और उसकी वस्तुओं में ऐसी कोई चीज नहीं है जो हमें किसी से छिपानी पड़े| अरुणकोई बच्चा नही है और ना ही उससे कोई बात छिपीहै|" - पन्नालाल के शब्दो में आदेश की झलक थी| सुनीता ने समझदारी से काम लिया| बात का रुख ही पलट दिया| जैसे उसे अरुण का नाम अपने पिता के मुख से सुनकर कुछ याद आ गया हो| वह अपनी पिछली बात भूल झट से बोली, "मम्मी आप तो कह रही थी कि अरुण की उम्र चालीस से कुछ कम है| मुझे तो वह 45-46 से कम का नही लगता| उसने झूठ बोला है| अपनी उम्र को छिपाया है|"
 
"झूठ हमसे किसने नहीं बोला| हाँ, मैंने पहले ही दिन उससे पूछा था, तब उसने कहा था 45 का जन्म है|" _ निर्मला के शब्द वीणा के जीवन के प्रति भावुकतालिए थे| जैसे जानती थी कई बातें, पर सहज होकर उन बातो में छिपे अपने भावों को छिपाने की कोशिश करती थी|
 
"आपको गलत सुनाई दिया होगा| उसने 45 का जन्म नहीं कहा होगा|" 45 का हूँ, कहा होगा| - सुनीता ने फिर अपना तर्क दिया|
 
प्रेम अभीतक चुप सुन रहा था| यूँ तो गीता भी वहीं थी, लेकिन वह सब से छोटी थी और इस तरह की बातो में कोई मतलब नहीं रखती थी| प्रेम यूँ तो सुनीता से छोटा था, पर इकलौता पुञ होने के कारण अपना दबदबा रखता था| न ज्यादा कहता था, न ही सुनता था| मतलब की बात ही उसके मुँह से निकलतीथी| अपनी दीदी की सुनकर उसने कहा, "अब छोड़िए भी दीदी! इन सब बातो में कुछ नही पड़ा| सब चलकर अब आराम कीजिए| मैं सब के लिए चाय बनाकर लाता हूँ|" और प्रेम यह कहकर वहाँ से उठ गया और रसोई घर की तरफ बढ़ गया|
 
घर में कोई उसे देखकर नहीं कह सकता कि वह फौज में कैप्टनहै| बिल्कुलफौजी रुप से अलग एक घरेलू सा व्यवहार था उसका| शायद इसलिए कि फौजी वातावरण से निकलकर जब-जब वह घर आता है, उसे इस छोटी सी दुनियाँ में सब सुख मिल जाते हैं| घर का दुलारा है| पाँच बहनो का एक ही भाई है| तीन उससे बड़ी हैं - सुनीता, वीणा और रजनी, दो छोटी प्रिया और गीता|
 
रजनी नागपुर रहती है| उसका पति कोल इण्डिया में मैनेजर है| वह स्वयं केन्द्रिय विद्यालय में पढ़ाती है| झटपट पाँच दिन में वीणा का विवाह तय हो जाने के कारण अपने आने का कार्यक्रम नहीं बना पाई|
 
प्रिया दिल्ली में रहती है| इधर वीणा की शादी तय हुई, उधर उसने निर्मला-पन्नालाल के नाती को जन्म दिया| ऐसे में उसका आना भी मुमकिन न था| हाँ, अरुणसे मिलने जब वह पाँच दिन पहले प्रेम के साथ दिल्ली गई थी, तब अरुणको पसन्द करने पर वह कुछ देर के लिए प्रिया से मिलने नर्सिग होम चली गई थी|
 
वीणा, प्रेमव अरुण तीनों जब नर्सिग होम पहुँचे तब प्रिया अपने पुञ को जन्म दे चुकी थी| तब प्रेम ने अपने भानजे को गोदी में उठाकर यही कहा था, "भई, देखो, हमारा भानजा कितना भाग्यशाली है अपनी माँसी के लिए! इधर इसने जन्म लिया औरउधर माँसी को अपना साथी मिल गया|
 
वीणा तब मुस्कुरा भर सकी थी| प्रिया के पुञ को प्यार से गोदी में लेकर भाव-विभोर हो उठी थी| उसकी आँखें नम हो उठी थीं| न जाने ये कैसा संयोग था|